Sri Dev Darbaar

May 27th, 2010 – Our Beloved Guru Maharaj Ji’s Birthday and Sri Sidhdata Ashram Sthapana Diwas Celebration

स्वामी श्री सुदार्शनाचार्य जी महाराज जी के जनम दिवस एवं श्री सिध्दाता आश्रम का स्थापना दिवस 27 मई ब्रहस्पतिवार को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। जगतगुरु स्वामी पुर्शोत्मचार्य जी महाराज तथा अलवर से आये फलहारी स्वामी जी महाराज ने गुरु महाराज जी की समाधी पर पुष्प माला अर्पण की। उसके उपरांत एक विशाल शोभा यात्रा रथों, बैंड बाजों, नगाड़ों व आतिश बाजियों के साथ निकाली गयी जिसमे 1008 बहनों ने कलश वहन किये। हजारों भक्तों ने "जय गुरुदेव" और "जय श्रीमन्न नारायण" के जयकारे लगाते हुए 5 कि. मी. की शोभा यात्रा निकाली। तदुपरांत जयपुर से आये हुए संजय पारिक जी तथा राजस्थान से आये कलाकारों ने गुरु भजनों तथा रासलीला आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

जगतगुरु स्वामी पुर्शोत्मचार्य जी ने अपने सन्देश में कहा – गुरुमहाराज जी ने इस आश्रम का निर्माण एक तपोभूमि पर किया और गुरुमहाराज का इस स्थान को यह वरदान है कि जो भक्त इस स्थान को सच्चे मन से और भाव से मानेगा उसकी हर मनोकामना पूर्ण होगी। स्वामी पुर्शोत्माचार्य महाराज जी ने कहा की जो भक्त गुरुमहाराज जी के वचनों और संदेशों का पालन कर द्वेष, ईर्ष्या, मद, क्रोध से दूर रहेगा उसको सुख, समृधि, मिलेगी और उसका कल्याण तथा सब मनोकामना पूर्ण होंगी।



स्वामी सुदार्शनाचार्य जी महाराज का ऑडियो सत्संग – 27 मई

27-may-2010-sri-sidhdata-ashram-sthapna-diwas_127-may-2010-sri-sidhdata-ashram-sthapna-diwas_227-may-2010-swami-sudarshan-acharya-ji-maharaj-janam-diwas_327-may-2010-swami-sudarshanacharya-ji-maharaj-janm-divas_4

Photo Shared By: Sh. Yogesh Hari