Sri Dev Darbaar

Shivratri Celebration – 8th August 2010

श्री सिध्दाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर गोमुख गंगोत्री ब्रिजधार और हरद्वार से कावड के जरिये पवित्र गंगा जल लाकर भगवान भोले शंकर का अभिषेक किया। २३० कावडियो तथा हजारों भक्तों ने आचार्य मधुसुदनाचार्य जी के साथ सबसे पहले भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक किया और कावडियो ने गंगा जल से अभिषेक किया।

जगतगुरु स्वामी श्री पुर्षोत्मचार्य जी महाराज ने इस अवसर पर अपने श्री वचनों के रूप में कहा कि सभी भक्तों को आपसी प्रेम सहनशीलता के साथ जीवन जीना चाहिए । हमें श्री शिव परिवार से सीख लेनी चाहिए। भगवान भोले शंकर मरघटों में रहने वाले भस्मी रचाने वाले है और माँ पार्वती विपुर सुंदरी और उनमे कोई द्वेष नहीं है । हमे भी शिव परिवार का अव्लंन्बन कर जीवन यापन करना चाहिए और किसी से द्वेष, कलेश नहीं करना चाहिए।

इसके उपरांत भक्तों ने भंडारे में भोजन प्रशाद पाया।

जय गुरु देव
जय भोले